संभल में पोस्ट ऑफिस घोटाले का खुलासा, करोड़ों के लेनदेन पर कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल जनपद के बहजोई मुख्यालय स्थित डाकघर में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वित्त मंत्रालय के निर्देश पर डाक विभाग के एक कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि विभिन्न पोस्ट ऑफिसों में तैनात रहे कर्मचारी दीपक ने एमआईएस (मंथली इनकम स्कीम) खातों से करोड़ों रुपये का गबन किया और खाताधारकों की जमा पूंजी में अनियमितताएं कीं।

मामले के सामने आने के बाद बड़ी संख्या में खाताधारकों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि उनके खातों से रकम गायब हो गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। शिकायतों के आधार पर विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि पोस्ट ऑफिस में अत्यधिक और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जानकारी मिलने पर वित्त मंत्रालय ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। मामले की जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस और डाक विभाग की संयुक्त जांच जारी है। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। बहजोई मुख्यालय पोस्ट ऑफिस से जुड़े इस प्रकरण ने खाताधारकों के बीच चिंता बढ़ा दी है।
वाइट नीरज
वाइट पीड़ित

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *