विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राजेश कुमार (मास्टर जी) का संदेश: आध्यात्मिक खुमारी से छूट सकता है नशे का जाल

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आध्यात्मिक गुरु राजेश कुमार (मास्टर जी) ने लोगों को तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश देते हुए आध्यात्मिक जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में अधिकांश लोग तनाव, परेशानियों और क्षणिक सुख की तलाश में नशे की ओर आकर्षित हो जाते हैं, लेकिन यह आदत धीरे-धीरे शरीर और जीवन दोनों को नुकसान पहुंचाती है।

राजेश कुमार (मास्टर जी) ने कहा कि सिगरेट, शराब और ड्रग्स जैसे नशे केवल कुछ समय के लिए व्यक्ति को वास्तविकता से दूर ले जाते हैं, जबकि इनके दुष्परिणाम लंबे समय तक शरीर पर दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि तंबाकू और धूम्रपान से फेफड़े खराब होते हैं, सांस संबंधी गंभीर बीमारियां पैदा होती हैं और व्यक्ति का स्वास्थ्य लगातार गिरता जाता है। कई बार लोगों को अपनी गलती का एहसास तब होता है जब वे अस्पताल और वेंटिलेटर तक पहुंच जाते हैं।

उन्होंने आध्यात्मिकता को जीवन का वास्तविक और स्थायी नशा बताते हुए कहा कि जब व्यक्ति ईश्वर के नाम और ध्यान में डूबता है तो उसे ऐसी आंतरिक शांति और आनंद प्राप्त होता है, जिसके सामने दुनिया के सभी नशे फीके पड़ जाते हैं। गुरु नानक देव जी के वचन “नाम खुमारी नानका चढ़ी रहे दिन रात” का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि परमात्मा के नाम की खुमारी कभी उतरती नहीं है और यही मनुष्य को बुराइयों से दूर ले जाती है।

राजेश कुमार (मास्टर जी) ने कहा कि यदि व्यक्ति आध्यात्मिक मार्ग पर चलना शुरू कर दे तो शराब, सिगरेट और अन्य बुरी आदतें स्वतः ही छूटने लगती हैं। उन्होंने लोगों से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वस्थ और नशामुक्त जीवन का संकल्प लेने की अपील की। साथ ही बताया कि उनका आध्यात्मिक ज्ञान

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *