संभल में खाद्य पदार्थों की जांच अभियान तेज, 11 नमूने जांच के लिए भेजे गए

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

जनपद संभल में गर्मी और वर्षा ऋतु को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग की प्रवर्तन टीम लगातार बाजारों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है। इसी क्रम में 26 मई 2026 को विभिन्न स्थानों से खाद्य एवं पेय पदार्थों के 11 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चन्दौसी, गुन्नौर और संभल नगर क्षेत्र में सरसों का तेल, कुल्फी, आइसकैंडी, आइसक्रीम और चॉकोबार आइसक्रीम के नमूने लिए गए। विभाग ने इस अभियान के तहत कई प्रतिष्ठानों और दुकानदारों से खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र किए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में मिलावटी एवं खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *