हर घर तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, डीएम-एसपी समेत अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

संभल बहजोई। मुख्यालय से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई की मौजूदगी में मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में नारी शक्ति, महिलाएं, स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा अन्य लोग शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में सभी लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े और आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। यात्रा में स्कूटर एवं अन्य वाहनों पर सवार होकर प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न मार्गों से रैली निकाली। यात्रा में सबसे आगे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा चलती नजर आईं।

डीएम अंकित खंडेलवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। एसपी केके बिश्नोई ने भी लोगों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गरिमा के साथ मनाने की अपील की। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। अधिकारियों ने नागरिकों से 15 अगस्त पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करने का आह्वान किया।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *