
सम्भल, असमोली थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अवैध शस्त्र निर्माण की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई ,गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकरार पुत्र अख्तर निवासी ग्राम हीरापुर, थाना असमोली, जनपद सम्भल के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने दो तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, 42 अधबने तमंचे और भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक मौके पर मौजूद दूसरा आरोपी ताहिर पुत्र साबिर निवासी हीरापुर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। बरामदगी के आधार पर थाना असमोली में मुकदमा अपराध संख्या 194/2026 धारा 5/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामद सामान में ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, हथौड़े, संडासी, आरी, लोहे की नाल, तैयार बट, स्प्रिंग, फायरिंग पिन से संबंधित स्प्रिंग, छेनी, लोहे की प्लेट, छड़ें, कारतूस के खोखे समेत बड़ी संख्या में शस्त्र निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री शामिल है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर पंवार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
वाइट केके बिश्नोई पुलिस अधीक्षक संभल