संभल में असमोली पुलिस ने चोरी गैंग का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल जनपद के थाना असमोली पुलिस को चोरी की लगातार हो रही घटनाओं के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विभिन्न गांवों और पंचायत घरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार बीते कई महीनों में थाना क्षेत्र के सैन्धरी, डोडी, रचैट सहित अन्य गांवों में घरों, पंचायत भवनों और सरकारी परिसरों से बैटरी, इन्वर्टर, सिलेंडर, नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं के संबंध में कई मुकदमे दर्ज किए गए थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान चेकिंग के समय दो आरोपियों कुलदीप और मुस्कुरान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि वे बंद पड़े मकानों, पंचायत घरों और अन्य स्थानों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *