संभल में 100 करोड़ से अधिक की सरकारी जमीन घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व ईओ गिरफ्तार

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल। जनपद संभल में 100 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी भूमि घोटाले के मामले में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संभल नगर पालिका के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी तथा वर्तमान में शाहजहांपुर में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी भूमि को बेचने और भूमाफियाओं को अवैध लाभ पहुंचाने का आरोप है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सरकारी भूमि को निजी व्यक्तियों के पक्ष में कराने के लिए कथित रूप से सुनियोजित तरीके से साजिश रची गई, जिससे सरकारी खजाने को 100 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति पहुंची। जांच में यह भी आरोप सामने आया है कि मामले से संबंधित रिट को समाप्त कराने के उद्देश्य से हाईकोर्ट में निजी शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया गया।

इस मामले में कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं, इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं। मामला संभल सदर क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *