(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
संभल में मानसून ने दस्तक दे दी है। बीती रात से लगातार हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और लोगों ने राहत की सांस ली है।
वीओ- जनपद संभल के संभल, बबराला, असमोली और बहजोई क्षेत्र में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश होने से मौसम पूरी तरह खुशगवार हो गया है। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन मानसून की पहली बारिश ने जनजीवन को राहत दी है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री कम होकर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बारिश के बाद किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं और लोगों ने मौसम का आनंद लिया।