संभल में 101 करोड़ की ग्राम समाज भूमि घोटाला, 32 पर मुकदमा

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल। थाना सम्भल क्षेत्रान्तर्गत करीब 38 बीघा ग्राम समाज की भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 101 करोड़ रुपये बताई जा रही है, को अवैध रूप से बेचने के मामले में पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में कुल 32 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। दर्ज मुकदमे में कुछ सरकारी कर्मचारियों के शामिल होने की बात भी सामने आई है।

प्रशासनिक जांच में ग्राम समाज की भूमि के फर्जी तरीके से क्रय-विक्रय और अभिलेखों में अनियमितताओं की आशंका जताई गई है। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की भूमिका की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वाइट के के बिश्नोई पुलिस अधीक्षक संभल

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *