STAR News 24 की खबर का बड़ा असर, संभल जिला अस्पताल के AC फरमान पर डीएम ने बैठाई जांच

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल। STAR News 24 पर जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल में AC, पंखे और लाइटों के सीमित इस्तेमाल को लेकर खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल में AC को बारी-बारी से चलाने और कुछ घंटों बाद बंद करने के CMS के आदेश ने मरीजों और तीमारदारों की परेशानियां बढ़ा दी थीं।

खबर सामने आने के बाद जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए। डीएम ने साफ कहा कि गर्मी से राहत देने के लिए शासन स्तर से निर्देश हैं, ऐसे में मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार AC, कूलर और पंखे सुचारु रूप से चलाए जाएं। साथ ही मरीजों और तीमारदारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

STAR News 24 की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
वाइट अंकित खंडेलवाल जिलाधिकारी संभल

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *