13 साल बाद मिली लापता युवती, अब चार बच्चों की मां; प्रेम प्रसंग में घर छोड़कर हुई थी फरार

जिले में 13 साल पहले लापता हुई एक युवती को पुलिस ने आखिरकार बरामद कर लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस युवती की वर्षों से तलाश की जा रही थी, वह अब चार बच्चों की मां बन चुकी है। मामला कटरा थाना क्षेत्र के देवगन गांव का है।

जानकारी के अनुसार, 11 मई 2013 को मोहम्मद अली की पत्नी हरसिदा खातून ने कटरा थाने में अपनी नाबालिग बेटी गुलनाज खातून के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि गुलनाज अपनी बहन के साथ स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर वापस नहीं लौटी। उस समय पड़ोस में रहने वाले राकेश पर अपहरण का आरोप लगाया गया था।

इस मामले की जांच पिछले 13 वर्षों से चल रही थी। कई अनुसंधान अधिकारी बदले गए, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया। हाल ही में कटरा थाने की सब-इंस्पेक्टर रानी कुमारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच और सटीक सूचना के आधार पर दरगाह चौक से युवती को बरामद किया।

पूछताछ में सामने आया कि गुलनाज अपने पड़ोस में रहने वाले मौसेरे भाई अब्दुल के साथ प्रेम प्रसंग के चलते अपनी मर्जी से घर छोड़कर चली गई थी। दोनों ने शादी कर ली और अब उनके चार बच्चे हैं। पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया, जहां धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। कोर्ट ने युवती की इच्छा को देखते हुए उसे उसके पति अब्दुल के साथ जाने की अनुमति दे दी।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *