पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

अखिल भारतीय परिषद के बैनर तले पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल विस्तार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिला अध्यक्ष अजय पाल सिंह यादव की ओर से प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल मई और जुलाई 2026 में समाप्त होने जा रहा है, लेकिन अभी तक पंचायत चुनाव कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। परिषद का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और संविधान संशोधन अधिनियम 1993 के तहत पंचायत चुनाव से पूर्व मतदाता सूची पुनरीक्षण, पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन और आरक्षण संबंधी ट्रिपल टेस्ट जैसी प्रक्रियाएं पूरी होना अनिवार्य हैं।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अभी तक इन प्रक्रियाओं को पूरा नहीं किया गया है, जिससे समय पर पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं दिख रहा। परिषद ने मांग की कि लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल आगामी चुनाव संपन्न होने तक बढ़ाया जाए।

अजय पाल सिंह यादव ने कहा कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए गए तो पंचायत व्यवस्था प्रभावित होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *