हजरतनगर गढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचे व लूटी गई नकदी बरामद

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

जनपद सम्भल के थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, लूटे गए तीन हजार छह सौ रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो जैकेट बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सम्भल कृष्ण कुमार विश्नोई के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
जानकारी के अनुसार थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस टीम ने ग्राम भरौसा से फत्तेसिंह जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में आशिष पुत्र पप्पू निवासी मौलागढ़, रवि पुत्र सोनू निवासी देवरखेड़ा और ओमवीर पुत्र चन्द्रपाल निवासी देवखेड़ा शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय कुमार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *