20 मई को खुलेंगी सभी मेडिकल दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन ने सीएम को भेजा ज्ञापन

( रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल। चंदौसी रोड स्थित हसीना बेगम अस्पताल में केमिस्ट एसोसिएशन संभल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 20 मई को सभी मेडिकल स्टोर खोलने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तैयार कर ऑनलाइन दवा बिक्री और केमिस्टों की समस्याओं को लेकर चिंता जताई।

बैठक को संबोधित करते हुए राहिल भारतीय ने कहा कि मेडिकल बंद रखना और हड़ताल करना आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन होने के साथ-साथ प्रशासन को चुनौती देने जैसा है। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान संवाद से संभव है, इसलिए सभी केमिस्ट अपने मेडिकल स्टोर नियमित रूप से खोलें और किसी भ्रम में न रहें।

कोषाध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज आलम ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से मरीजों, समाज और औषधि विक्रेताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं हेमंत वार्ष्णेय, दुर्वेश सैनी, सतवीर पाल, सुबोध सिंह और नीरज कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने ऑनलाइन औषधि विक्रय पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई।

इसके बाद मोहम्मद नसीम के नेतृत्व में एसोसिएशन के सदस्य एसडीएम कार्यालय पहुंचे और हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एसडीएम निधि पटेल को सौंपा। एसडीएम ने ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय भेजकर समस्याओं से अवगत कराने का आश्वासन दिया।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *