सम्भल बहजोई में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक, 73 मामलों की सुनवाई में 29 का निस्तारण

जनपद सम्भल के बहजोई स्थित पुलिस लाइन मंडी समिति परिसर में पुलिस परिवार परामर्श एवं सुलह-समझौता केंद्र की नियमित बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

बैठक में काउंसलिंग प्रभारी डॉ. रुकमपाल सिंह की देखरेख में पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया। इस दौरान कुल 73 पत्रावलियों की सुनवाई की गई, जिनमें से 29 मामलों का सफल निस्तारण कराया गया।

इसके अलावा काउंसलर्स के प्रयास से 10 परिवारों को आपसी सहमति के आधार पर दोबारा मिलाया गया, जबकि 15 मामलों को आवेदकों द्वारा आगे कार्रवाई में रुचि न लेने के कारण बंद कर दिया गया। वहीं 4 पत्रावलियों में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई।

बैठक के दौरान काउंसलर लव मोहन वार्ष्णेय, पूनम अरोरा, श्वेता गुप्ता, सीमा आर्य, बबीता शर्मा, कंचन माहेश्वरी, कांस्टेबल शहजाद मलिक एवं महिला हेड कांस्टेबल रश्मि गहलोत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग का कहना है कि इस तरह की काउंसलिंग बैठकों से पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में मदद मिल रही है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *