संभल में बोलेरो पिकअप लेकर गए पिता-पुत्र रहस्यमय तरीके से लापता, चार दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

रईस अल्वी संवाददाता संभल===

संभल जनपद के धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी गांव से भाड़े पर बोलेरो पिकअप चलाने वाले पिता-पुत्र के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजन बेहद परेशान हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि भिरावटी गांव निवासी भीमसेन और उनके पिता नरेश भाड़े पर बोलेरो पिकअप चलाने का काम करते हैं। परिजनों के अनुसार 2 अप्रैल को किसी अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थी, जिसमें मेरठ से मजदूरों को लाने के लिए गाड़ी बुक कराई गई थी। इसी कॉल के बाद पिता-पुत्र बोलेरो पिकअप लेकर मेरठ के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों का कहना है कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र के माध्यम से दी गई थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।
इसी को लेकर पीड़ित परिजन बहजोई स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द खुलासा करने की मांग की। वहीं पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
वाइट पीड़ित की पत्नी

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *