संभल के नगर पालिका परिषद बहजोई में पांच नामित सदस्यों को दिलाई गई सदस्यता, मंत्री गुलाब देवी रहीं मौजूद

रईस अल्वी संवाददाता संभल====

संभल के नगर पालिका परिषद बहजोई में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित किए गए पांच सदस्यों का कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी की ओर से सभी नामित सदस्यों को औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई गई और उन्हें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में चंदौसी विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने सभी नव-नामित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नगर के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नामित किए गए पांचों सदस्य पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और नगर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बहजोई के अध्यक्ष raju शंकर राजू, अधिशासी अधिकारी रितु रानी सहित अन्य सम्मानित सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
अंत में सभी नव-नामित सदस्यों ने नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *