सम्भल में बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी रोकने पर कार्यशाला, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

बहजोई, सम्भल। जनपद सम्भल में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, पॉक्सो एक्ट, गुमशुदा बच्चों की तलाश, अनैतिक व्यापार और भिक्षावृत्ति की रोकथाम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के आदेश पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं नोडल अधिकारी मनोज कुमार रावत ने की।

कार्यशाला में एएचटी थाना प्रभारी पवनवीर सिंह राणा, प्रयत्न संस्था के प्रभारी गौरी शंकर चौधरी, बाल कल्याण समिति के सदस्य, चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला प्रोबेशन कार्यालय, वन स्टॉप सेंटर, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जनपद के विभिन्न थानों के बाल कल्याण अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

इस दौरान ऑपरेशन रक्षा, मिशन शक्ति, ऑपरेशन मुस्कान और बाल श्रम उन्मूलन अभियान के साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने तथा जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं तक उनका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

गुमशुदा बच्चों और महिलाओं की सकुशल बरामदगी तथा बाल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों, बाल कल्याण समिति के सदस्यों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने बाल अपराधों की रोकथाम और बच्चों की सुरक्षा के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *