सम्भल में फल-सब्जी प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू, युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा एक लाख रुपये तक अनुदान

बहजोई, सम्भल। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कमालपुर में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान बबीता ने किया।

राजकीय फल संरक्षण केंद्र एवं प्रशिक्षण केंद्र, सम्भल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को फल एवं सब्जियों से विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार करने की तकनीक सिखाई गई। प्रशिक्षण के दौरान सॉस, जैम, पापड़, चिप्स, कैंडी, पेठा और मुरब्बा बनाने के साथ-साथ पैकेजिंग एवं गुणवत्ता बनाए रखने की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षणार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने, वित्तीय व्यवस्था करने और ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रस्ताव विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं। पात्र लाभार्थियों को मशीनरी एवं उपकरणों की खरीद के लिए एक लाख रुपये तक का अनुदान देने का प्रावधान है।

प्रशिक्षण के दौरान श्रीमती पिंकी सिंह ने प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक जानकारी प्रदान की। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे और शहरों की ओर पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी। राजकीय फल संरक्षण केंद्र ने युवाओं से प्रशिक्षण प्राप्त कर विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने और स्वरोजगार अपनाने की अपील की।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *