रिपोर्ट अजीम अब्बासी संभल
रोटरी क्लब के तत्वावधान में हयातनगर स्थित राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘रोटरी बाल सुरक्षा हेलमेट अभियान’ के अंतर्गत भव्य जागरूकता रैली एवं शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा, राष्ट्रभक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। रैली का नेतृत्व विद्यालय की छात्राओं ने अनुशासित ढंग से किया, जिसमें लगभग 250 छात्राओं ने भाग लेकर हाथों में स्लोगन और बैनर लेकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा साइकिल चालकों को मुफ्त हेलमेट वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष ने सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान देते हुए हेलमेट के महत्व और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के उपाय बताए। रैली में देश की आर्थिक मजबूती, स्वास्थ्य सुरक्षा और वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बीच राष्ट्र को सशक्त बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।
भीषण गर्मी को देखते हुए छात्राओं को हेल्दी एनर्जी ड्रिंक्स वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, क्लब सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।