महत्वपूर्ण बैठक चंदौसी रोड स्थित विवान अस्पताल में आयोजित की गई। बैठक में 20 मई को सभी मेडिकल स्टोर विधिवत खोलने का खुला आह्वान किया गया। बैठक में वक्ताओं ने मेडिकल बंद करने की अपील को भ्रम फैलाने वाला बताते हुए कहा कि इससे समाज और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बैठक को संबोधित करते हुए ने कहा कि प्रदेश, जिला या किसी भी क्षेत्र में मेडिकल बंद करने जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि दवाएं आवश्यक सेवा के अंतर्गत आती हैं और ऐसे में मेडिकल बंद कराना उचित नहीं है। उन्होंने सभी केमिस्ट भाइयों से 20 मई को अपने मेडिकल स्टोर नियमित रूप से खोलने की अपील की।
केमिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ने कहा कि शासन-प्रशासन और केमिस्ट समाज के बीच किसी प्रकार का टकराव नहीं होना चाहिए। बातचीत और आपसी संवाद से हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी मेडिकल स्टोर ग्रामीण अथवा शहरी क्षेत्र में बंद नहीं रखा जाएगा।
बैठक के दौरान केमिस्ट सदस्यों ने “20 मई को मेडिकल खुलेंगे”, “आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन नहीं करेंगे” और “हड़ताल बंद की मनमर्जी नहीं चलने देंगे” जैसे स्लोगन लिखे बैनर प्रदर्शित किए। साथ ही “केमिस्ट एकता जिंदाबाद” और “केमिस्ट एसोसिएशन जिंदाबाद” के नारे लगाए गए।
बैठक की अध्यक्षता ने की जबकि संचालन ने किया। इस अवसर पर सत्यवीर पाल, मोहम्मद शाहनवाज आलम, बॉबी, नदीम, आरिफ, मोहम्मद नसीम, अजय कुमार शर्मा, दुर्वेश सैनी, नीरज सैनी, हेमंत वार्ष्णेय, प्रियरत्न आर्य सहित कई केमिस्ट और पदाधिकारी मौजूद रहे।