खाद-बीज की किल्लत और मक्के की MSP पर राकेश टिकैत का सरकार पर बड़ा हमला, राम मंदिर चंदे की जांच की उठाई मांग

बहजोई (संभल): भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बहजोई के बबराला रोड स्थित बी.आर. होटल में किसानों के साथ आयोजित बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए।

बैठक के दौरान टिकैत ने कहा कि सरकार ने मक्के पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा तो की है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों का मक्का MSP पर नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान मजबूरी में अपनी फसल कम कीमतों पर बेचने को मजबूर हैं। साथ ही क्षेत्र में खाद और उन्नत बीजों की कमी तथा कालाबाजारी पर भी नाराजगी जताई।

स्मार्ट मीटर को लेकर उन्होंने कहा कि इससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं और आगामी चुनाव में राजनीतिक दलों को अपने घोषणापत्र में इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख रखना चाहिए।

इथेनॉल नीति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि अनाज से इथेनॉल बनाना भविष्य में खाद्य संकट का कारण बन सकता है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने राम मंदिर के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई। बैठक में बड़ी संख्या में किसान और भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *