संभल फिजियोथैरेपी सेंटर पर शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग का छापा

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल फिजियोथैरेपी सेंटर पर शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग का छापा

संभल की चंदौसी में संचालित हो रहे फिजियोथैरेपी सेंटर पर शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी और नायब तहसीलदार ने की छापेमारी। संभल की चंदौसी के आवास विकास कालोनी में दिवाकर फिजियोथरेपी एन्ड रिहैविलिटेशन क्लीनिक नाम से क्लीनिक संचालित हो रहा है। जिसकी शिकायत मिलने के बाद आज स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉक्टर विश्वास अग्रवाल और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जांच की। जिस पर उपरोक्त नाम व पते का बोर्ड लगा है। उपरोक्त बोर्ड लगाकर अमित दिवाकर पुत्र राजवहादुर निवासी आवास विकास कालोनी चन्दौसी लोगों को एलोपेथिक दवाईयां दे रहा है व लोगों के आपरेशन भी कर रहा है तथा हडडियां जोडने व प्लास्टर चढ़ाने का कार्य भी उक्त क्लीनिक में कर रहा है। क्लीनिक में नाबालिग लडके व लडकियों को प्रशिक्षण के नाम पर इन्जक्शन लगवाने प्लास्टर चडवाने व आपरेशन करने आदि के कार्यों को सिखाया जा रहा है। यह सभी कार्य फिजियोथरेपी का बोर्ड लगाकर किया जा रहा है जोकि जनहित में अनूकूल नहीं है।
उक्त मामले की शिकायत शिकायतकर्ता के द्वारा एक शिकायती पत्र देकर की गई थी जिसके आधार पर आज स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जांच की।इस विषय में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के नोएडा अधिकारी विश्वास अग्रवाल ने बताया कि आवास विकास में दिवाकर फिजियोथैरेपी केंद्र संचालित हो रहा था जिसके शिकायत की गई थी कि यहां पर एलोपैथिक इलाज और हड्डियों को जोड़ने के लिए प्लास्टर का कार्य भी किया जाता है जिसकी जांच करने के लिए हम यहां पहुंचे हैं और जांच की है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *