प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा का जनाक्रोश, बहजोई कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजेंद्र सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री पद देश की गरिमा और सम्मान का प्रतीक है। इस तरह की अमर्यादित भाषा केवल प्रधानमंत्री का ही नहीं बल्कि देश की जनता की भावनाओं का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस प्रकार की बयानबाजी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

परमेश्वर लाल सैनी ने कहा कि विपक्ष विकास के मुद्दों पर विफल होने के बाद व्यक्तिगत टिप्पणियों और ओछी राजनीति पर उतर आया है। वहीं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने नेता और देश के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

अजीत उर्फ राजू और मंजू दिलेर ने भी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग भी की गई।
वाइट हरेंद्र कुमार रिंकी जिला अध्यक्ष संभल
वाइट मंजू दिलेर

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *