
बहजोई (सम्भल)। 1 नवंबर से यातायात माह का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर जनपद सम्भल की पुलिस लाइन स्थित मंडी समिति, बहजोई में यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता अभियान को रवाना किया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण मनोज कुमार रावत, बहजोई इंस्पेक्टर, यातायात प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का संदेश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने अभियान से जुड़े पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दें। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाए।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही सड़क हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
यातायात माह के दौरान पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
वाइट विकास चंद्र त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक संभल