सम्भल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 820 किलो रसगुल्ले और 50 लीटर दूध कराया नष्ट

‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत मिठाई की दुकानों और निर्माण इकाइयों पर छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे

सम्भल, 1 नवंबर 2026। आगामी त्योहारों एवं पर्वों को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में विशेष अभियान चलाया। ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत 31 अक्टूबर की देर रात तक विभागीय टीमों ने चन्दौसी सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों और रसगुल्ला निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर कार्रवाई की।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरु स्वीट्स से पनीर, खोया और घी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे तथा नोटिस जारी किया। दक्ष स्वीट्स को भी नोटिस दिया गया। वहीं चन्दौसी की गणेश स्वीट्स से क्रीम छैना, कल्लू हलवाई से सोनपापड़ी और ज्योति स्वीट्स से छैना रसगुल्ला का नमूना संग्रहित किया गया। मंगलसेन हलवाई को नोटिस जारी किया गया। ग्राम भिरावटी में प्रेमपाल के यहां से छैना और छैना रसगुल्ला के नमूने लिए गए।

इसके अलावा ग्राम मुबारकपुर स्थित रसगुल्ला निर्माण इकाई को बंद कराते हुए 370 किलोग्राम रसगुल्ले और 50 लीटर दूध नष्ट कराया गया। वहीं मुड़ियाखेड़ा, कुढ़फतेहगढ़ स्थित दूसरी निर्माण इकाई से दो नमूने लेने के साथ 450 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए गए।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी संग्रहित नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *