सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


सम्भल। तहसील सभागार गुन्नौर में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कहा कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही करने का प्रयास किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। अधिकारियों ने सभी विभागों को जनहित से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *