संभल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

सम्भल (बहजोई), 06 नवम्बर 2026।

पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन बहजोई में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

परेड के दौरान एसपी ने जवानों से दौड़ लगवाई और उनमें एकरूपता तथा अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रिल का अभ्यास कराया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की बैरक, पीआरवी-112 वाहन, कैंटीन, डायल-112 कार्यालय, स्टोर रूम, भोजनालय, परिवहन शाखा और यातायात कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की स्थिति देखी और पुलिस वाहनों तथा उपकरणों के रखरखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच की। उन्होंने सभी दस्तावेजों को अद्यतन रखने तथा पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और अनुशासन का विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *