सम्भल में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 8 बिखरे परिवारों का हुआ पुनर्मिलन

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

बहजोई। पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार रावत की अध्यक्षता में संचालित पुलिस परिवार परामर्श एवं सुलह-समझौता केंद्र की बैठक पुलिस लाइन बहजोई में थानाध्यक्ष डॉ. रूकमपाल सिंह की उपस्थिति में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार रावत ने स्वयं उपस्थित रहकर दो जटिल पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। उन्होंने कई वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी एवं उनके परिवारों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति के आधार पर पुनः मिलाप कराया। इसके अलावा काउंसलर्स के सहयोग से पति-पत्नी के बीच चल रहे विभिन्न विवादों को सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कराने का प्रयास किया गया।

परामर्श केंद्र में कुल 104 पत्रावलियों की सुनवाई की गई, जिनमें से 28 मामलों का निस्तारण किया गया। काउंसलिंग के दौरान 8 परिवारों का पुनर्मिलन कराया गया, जबकि 5 मामलों में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। वहीं 15 पत्रावलियां आवेदक या आवेदिका के काउंसलिंग में उपस्थित न होने अथवा मामले में रुचि न लेने के कारण बंद कर दी गईं।

इस अवसर पर काउंसलर लवमोहन वार्ष्णेय, संगीता भार्गव, पूनम अरोड़ा, कंचन माहेश्वरी, श्वेता गुप्ता, बबिता शर्मा, सीमा आर्य सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल से कई परिवारों को नया जीवन और आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिला।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *