संभल में मुसाफिरखाने की ASI जांच, बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जांच आज नहीं

संभल। जिले में मंगलवार को उस समय पुलिस-प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई, जब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारियों ने चौधरी सराय पुलिस चौकी के बराबर स्थित मुसाफिरखाने की जांच की। मस्जिद और मुसाफिरखाने के ASI की संरक्षित भूमि पर बने होने की शिकायत के बाद अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची थी। हालांकि, अधिकारियों ने आज बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जांच नहीं की।

बताया गया कि इस मामले को लेकर कल्कि सेना के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष त्यागी एडवोकेट ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में जांच की कार्रवाई की गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी तैनात रहे।

मौके पर एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, एडीएम, एएसपी समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले मस्जिद के मुतवल्ली ने मस्जिद के ASI की संरक्षित भूमि पर होने के दावे को खारिज किया था।

फिलहाल ASI अधिकारियों द्वारा मुसाफिरखाने की जांच की गई है, जबकि बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की जांच आज नहीं की गई। मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के बयान भी सामने आए हैं। इस दौरान एडीएम संभल सत्यप्रिय सिंह और एएसपी संभल कुलदीप सिंह ने मौके की स्थिति के संबंध में जानकारी दी।

Author

  • हाजी रईस अल्वी
    वरिष्ठ पत्रकार • प्रधान संपादक, STAR NEWS 24


    shahalvi786@gmail.com

    हाजी रईस अल्वी संभल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने
    बी.ए. (B.A.) के साथ-साथ मीडिया डिप्लोमा भी किया है। पत्रकारिता
    के क्षेत्र में उन्हें लगभग 24 वर्षों का अनुभव
    प्राप्त है।

    अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार
    पत्रों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    आज दैनिक, दैनिक जागरण, हुकूमत एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात,
    खुसरो मेल, विधान केसरी, राष्ट्रीय स्वरूप और हिंदुस्तान

    प्रमुख हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक एवं राष्ट्रीय मीडिया के क्षेत्र में भी उन्होंने कई
    प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    ABP NEWS, CITY NEWS, FM NEWS, SADHNA NEWS, JMD NEWS,
    JK NEWS, APN NEWS और K NEWS INDIA
    शामिल हैं।

    लगभग 24 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान
    हाजी रईस अल्वी ने जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, स्थानीय मुद्दों
    और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। बी.ए. की
    शैक्षिक योग्यता, मीडिया डिप्लोमा तथा लंबे पत्रकारिता अनुभव के
    साथ वे संभल क्षेत्र में एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में
    सक्रिय हैं।

    STAR NEWS 24
    विश्वसनीय पत्रकारिता • जनहित की आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *