

संभल। जिले में प्रस्तावित उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (उपभोक्ता न्यायालय) के नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के लिए लखनऊ से टीम ए संभल पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के साथ ही मिट्टी की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल भी लिए।
बताया गया कि भवन निर्माण की मजबूती को ध्यान में रखते हुए करीब 20 फीट गहराई से मिट्टी के नमूने लिए गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद भवन की नींव और निर्माण से जुड़ी तकनीकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मुरादाबाद कार्यालय से पहुंचे अभियंताओं ने भी मौके का जायजा लिया और आवश्यक तकनीकी दिशा-निर्देश दिए। प्रस्तावित उपभोक्ता न्यायालय का निरीक्षण भवन के ठीक सामने बनाया जा रहा है। वर्तमान में इसी परिसर में एडीएम कार्यालय भी अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक मिट्टी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। नए भवन के तैयार होने के बाद उपभोक्ता मामलों से संबंधित न्यायिक कार्यों के संचालन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से उपभोक्ता न्यायालय का भवन जल्द तैयार कराने की कवायद की जा रही है। मुख्यालय का निर्माण तेजी से कार्य चल रहा है अब जल्दी ही और भावनाओं का निर्माण भी किया जाएगा
वाइट लव मोहन एडवोकेट
