प्राचीन चन्द्र तीर्थ के सौन्दर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया भूमि पूजन

सम्भल (बहजोई), 11 सितम्बर 2026। सम्भल नगर के आलम सराय स्थित प्राचीन चन्द्र तीर्थ के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यों का शुक्रवार को जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। चन्द्र तीर्थ सम्भल के प्राचीन 68 तीर्थों एवं 19 महाकूपों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

धर्मार्थ विभाग के अंतर्गत चन्द्र तीर्थ के समग्र विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए करीब 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि से विभिन्न निर्माण कार्य कराए जाएंगे। शासन की ओर से प्रथम चरण में 20 लाख रुपये की धनराशि पहले ही अवमुक्त की जा चुकी है।

प्रस्तावित विकास कार्यों में तीर्थ परिसर में मल्टीपर्पस हॉल, दो प्रवेश द्वार, शौचालय और शेड का निर्माण शामिल है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं और आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही प्राचीन तीर्थस्थल को उसके धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप विकसित और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

भूमि पूजन के अवसर पर उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

  • हाजी रईस अल्वी
    वरिष्ठ पत्रकार • प्रधान संपादक, STAR NEWS 24


    shahalvi786@gmail.com

    हाजी रईस अल्वी संभल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने
    बी.ए. (B.A.) के साथ-साथ मीडिया डिप्लोमा भी किया है। पत्रकारिता
    के क्षेत्र में उन्हें लगभग 24 वर्षों का अनुभव
    प्राप्त है।

    अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार
    पत्रों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    आज दैनिक, दैनिक जागरण, हुकूमत एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात,
    खुसरो मेल, विधान केसरी, राष्ट्रीय स्वरूप और हिंदुस्तान

    प्रमुख हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक एवं राष्ट्रीय मीडिया के क्षेत्र में भी उन्होंने कई
    प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    ABP NEWS, CITY NEWS, FM NEWS, SADHNA NEWS, JMD NEWS,
    JK NEWS, APN NEWS और K NEWS INDIA
    शामिल हैं।

    लगभग 24 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान
    हाजी रईस अल्वी ने जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, स्थानीय मुद्दों
    और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। बी.ए. की
    शैक्षिक योग्यता, मीडिया डिप्लोमा तथा लंबे पत्रकारिता अनुभव के
    साथ वे संभल क्षेत्र में एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में
    सक्रिय हैं।

    STAR NEWS 24
    विश्वसनीय पत्रकारिता • जनहित की आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *