संभल में पति ने लोहे की रॉड से पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर


(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना रजपुरा थाना क्षेत्र के सिंघोली कल्लू गांव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी करीब एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। घटना के बाद आरोपी पति खुद ही स्थानीय थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और शव को जाकर उठा लेने की बात कही।
आरोपी के इस कबूलनामे के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *