संभल में पंचायत विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप, रिश्वत का कथित वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल। जनपद संभल के पंचायत राज विभाग में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर हड़कंप मच गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) और विभाग के एक अकाउंटेंट पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर रिश्वत लेन-देन से जुड़ा एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
वायरल वीडियो में कथित रूप से धनराशि के लेन-देन को लेकर बातचीत और गतिविधियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पंचायत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *