सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

सम्भल। चन्दौसी तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।

डीएम और एसपी ने एक-एक कर लोगों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्षता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरतने और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगवाने पर जोर दिया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर सुनवाई कर उनका प्रभावी समाधान कराना है। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *