बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली उत्सव, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बहजोई: बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से तैयार की गई आकर्षक रंगोलियां रहीं। बच्चों ने हर्बल रंगों, प्राकृतिक फूलों और पत्तियों का प्रयोग कर सुंदर रंगोलियां सजाईं तथा इनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने दीपों की मानव श्रृंखला बनाकर दीपक की सुंदर आकृति भी तैयार की, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

दीपावली के पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व को दर्शाते हुए बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के स्वरूप में सजकर अयोध्या वापसी का सुंदर नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विभिन्न भजनों पर आधारित नृत्य एवं नाटिकाओं ने कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना दिया। सभी प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सम्भव जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास और सकारात्मकता का महापर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों को पूरे उत्साह और उमंग के साथ दीपावली मनाने, पर्व के दौरान अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने तथा परिवार एवं समाज के साथ खुशियां बांटने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक त्योहार से मिलने वाली अच्छी सीख को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में दीपावली के विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक संदर्भों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या लौटने की खुशी में दीपोत्सव मनाने की परंपरा के साथ-साथ भारत में दीपावली मनाए जाने से जुड़ी अन्य प्रचलित मान्यताओं एवं कथाओं की जानकारी विद्यार्थियों को दी।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी एजुकेटर्स ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा प्रेम, सद्भाव, सकारात्मकता और एकता के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी, भजनों और बच्चों की उमंग से जगमगा उठा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय एडवोकेट, राजेश वार्ष्णेय, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय सहित उप प्रधानाचार्य गौरव मेधाव्रत, मेधावी आर्य, रुचि वार्ष्णेय, नव्या गुप्ता, शैवाली वार्ष्णेय, सोनम यादव, नागेश कुमार, अखिलेश कुमार, कुश नंदन, नेत्रपाल सिंह, अक्षय राठौर, मुस्कान, दिया, कशिश, शिवांगी गौतम, सुरेचा गौतम, पूजा, अंजली गुप्ता, कृष्ण गोपाल, एवं शैलेन्द्र यादव सहित विद्यालय के समस्त एजुकेटर्स एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संचालन सुरेचा गौतम द्वारा किया गया।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *