संभल में कांवड़ यात्रा को लेकर संभल प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पीस कमेटी, धर्मगुरुओं व डीजे संचालकों संग की बैठक

बहजोई (संभल), आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में जिलाधिकारी श्री अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी के सदस्यों, धर्मगुरुओं तथा डीजे संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी उपस्थित लोगों से कांवड़ यात्रा को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांति के साथ संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने, डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे तथा संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित न करने की अपील की गई।

बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों, धर्मगुरुओं एवं डीजे संचालकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *