संभल में ऐतिहासिक कारवां सराय का निरीक्षण, डीएम-एसपी ने दिए सुधार के निर्देश

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
सम्भल जनपद के ग्राम सौंधन मोहम्मदपुर स्थित ऐतिहासिक कारवां सराय का जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। यह कारवां सराय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जीर्णोद्धार के बाद अब नए स्वरूप में विकसित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रवेश द्वार की स्थिति का जायजा लिया और एएसआई द्वारा लगाए गए सूचना बोर्ड को व्यवस्थित एवं स्पष्ट रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पहरेदारों के कमरों पर जाली (नेट) लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कारवां सराय के मुख्य गेट के आसपास हो रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। विद्युत व्यवस्था को लेकर भी डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेट के पास से गुजर रहे बिजली के खंभों और तारों को हटाकर वैकल्पिक स्थान से व्यवस्थित किया जाए, ताकि ऐतिहासिक स्थल की सुंदरता और सुरक्षा बनी रहे।
इस दौरान नायब तहसीलदार दीपक जुरैल सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन का उद्देश्य इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित कर पर्यटन के रूप में विकसित करना है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *