राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई एकता की शपथ

बहजोई। संभल

भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को जनपद सम्भल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने पुलिस कार्यालय बहजोई में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और विचारों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने तथा जनसेवा के प्रति सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी बहजोई स्तुति सिंह सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *