रामपुर जेल से आज बाहर आ सकते हैं आजम खान और अब्दुल्ला आजम, रिहाई के आदेश पहुंचे

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। दोनों आज रामपुर जेल से बाहर आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों की रिहाई से संबंधित कोर्ट के आदेश रामपुर जेल पहुंच चुके हैं।

बताया जा रहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को डबल पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला आजम को जमानत दे दी थी। इसके बाद से दोनों की रिहाई की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

वहीं, आजम खान से जुड़े दो अन्य मामलों में आज सुनवाई होनी है। पहला मामला गवाह को धमकाने से संबंधित है, जिसमें सुबह 11 बजे एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी।

दूसरा मामला क्वालिटी बार की जमीन पर कब्जे से जुड़ा है, जिसमें दोपहर 12 बजे एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट में सुनवाई निर्धारित है।

अब सभी की निगाहें अदालत की सुनवाई और रामपुर जेल से होने वाली संभावित रिहाई पर टिकी हैं।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *