आगरा में इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में चोरी करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार, एसी की 18 यूनिट और वाशिंग मशीन बरामद

आगरा। थाना हरिपर्वत पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने मड़िया कटरा स्थित गोयल एंड कंपनी के गोदाम को निशाना बनाया था। चोरों ने गोदाम के पीछे लगे शटर का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया था, ताकि किसी को चोरी की भनक न लग सके।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में गोदाम से एसी और वाशिंग मशीन चोरी की थीं। चोरी किए गए सामान को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी एक लोडर में भरकर मथुरा ले जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-6 में कबाड़ी की दुकान के पास वाहन चेकिंग करते समय पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार उर्फ राजा, शकील कुरैशी, अभिषेक रावत, अयूब उस्मानी और पंकज शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एसी की 9 आउटडोर और 9 इनडोर यूनिट समेत कुल 18 पार्ट्स तथा एक वाशिंग मशीन बरामद की है।

इसके अलावा चोरी के माल को ले जाने में इस्तेमाल किया गया एक लोडर, चार मोबाइल फोन और 2,440 रुपये भी बरामद किए गए हैं। थाना हरिपर्वत पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं के खुलासे की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *