मध्य प्रदेश के जबलपुर क्रूज हादसा: 4 दिन बाद रेस्क्यू खत्म, मौतों का आंकड़ा 13 पहुंचा, चाचा-भतीजे के शव मिलने से मचा मातम


मध्य प्रदेश के जबलपुर क्रूज हादसा: 4 दिन बाद रेस्क्यू खत्म, मौतों का आंकड़ा 13 पहुंचा, चाचा-भतीजे के शव मिलने से मचा मातम

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। चार दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रविवार को प्रशासन ने अभियान समाप्त कर दिया। इसी दौरान दो और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

रविवार सुबह सबसे पहले तमिलनाडु के त्रिची निवासी 8 वर्षीय मयूरन का शव बरामद हुआ। इसके कुछ घंटों बाद उसके चाचा कामराज का शव भी पानी से निकाला गया। दोनों के शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया।

इस हादसे में अब तक 8 महिलाएं और 4 बच्चे समेत कुल 13 लोगों की जान जा चुकी है। जानकारी के अनुसार, क्रूज में सवार 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जो अब खतरे से बाहर हैं। वहीं किसी अन्य व्यक्ति के लापता न होने की पुष्टि के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म कर दिया गया।

फिलहाल SDRF और NDRF की टीमें एहतियातन इलाके में सर्चिंग और निगरानी कर रही हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *