बहजोई में दिनदहाड़े लाखों की चोरी से मचा हड़कंप, घर से एक लाख की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर चोर फरार

सम्भल (बहजोई)। सम्भल जिले के बहजोई कस्बे में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। दिनदहाड़े एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोर एक लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित देवपाल अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर कहीं गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए।

हैरानी की बात यह है कि घर का ताला टूटा हुआ नहीं मिला। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चोर घर के अंदर किस रास्ते से दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर कैसे फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही चोरी की वारदात का खुलासा करने में जुटी है।

बाइट: पीड़ित देवपाल।

रिपोर्ट: सोनू वार्ष्णेय।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *