छत्तीसगढ़ में सनसनी: शक में जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, परिवार में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक सनकी जीजा ने अपनी दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी जितेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू पेशे से बाउंसर है और अपनी पत्नी खिलेश्वरी पर अक्सर शक करता था। मंगलवार को दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर मायके चली गई। इसी बात से नाराज जितेंद्र देर रात लाइसेंसी पिस्टल लेकर ससुराल पहुंच गया।

रात करीब 10:30 बजे आरोपी अपनी बेटी से मिलने की जिद करने लगा। शोर सुनकर बड़ी साली गीतांजलि बाहर आई और समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आरोपी ने उसके माथे पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर छोटी बहन दुर्गेश्वरी नीचे आई तो आरोपी ने उसे भी गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों बहनों की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस बरामद कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *