पंजाब में बम धमकी से हड़कंप, 6 स्कूलों को उड़ाने की चेतावनी

पंजाब में बम धमकी से हड़कंप, 6 स्कूलों को उड़ाने की चेतावनी
पंजाब के जालंधर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के करीब आधा दर्जन नामी स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले। इन मेल में स्कूलों को बम से उड़ाने, आत्मघाती कार हमले करने और कई संवेदनशील स्थानों पर ग्रेनेड अटैक की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। घटना सामने आने के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए। जालंधर के एपीजे स्कूल समेत कई शिक्षण संस्थानों को एहतियातन खाली कराया गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए छुट्टी घोषित कर दी गई, जिसके बाद अभिभावकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने स्कूल परिसरों और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया।
धमकी भरे ई-मेल में 7 से 9 मई के बीच स्कूल और कॉलेज न जाने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं पुलिस और साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस ट्रेस करने में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और हर पहलू की जांच की जा रही है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *