(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
संभल जिले के थाना नखासा क्षेत्र के गांव कशेरुआ में प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी कब्रिस्तान की भूमि पर बने अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के अनुसार करीब 1200 वर्गमीटर सरकारी कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर मस्जिद तथा तीन मकानों का निर्माण किया गया था।
कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पीएसी के जवानों के साथ पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। प्रशासन की निगरानी में चार बुलडोजरों की मदद से अवैध निर्माणों को हटाने का कार्य किया गया।
अधिकारियों के अनुसार राजस्व अभिलेखों में उक्त भूमि सरकारी कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। जांच के बाद अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने बताया कि मस्जिद परिसर से कुछ संदिग्ध दस्तावेज और एक विदेशी झंडा भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
वाइट अंकित खंडेलवाल जिलाधिकारी संभल
वाइट के के बिश्नोई पुलिस अधीक्षक संभल