होली पर्व को लेकर सम्भल में पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था पर जोर


जनपद सम्भल में आगामी होलिका दहन एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलैक्ट्रेट सभागार बहजोई में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने की। इसमें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों के संभ्रांत नागरिक एवं पीस कमेटी के सदस्य शामिल हुए।
बैठक में होलिका दहन स्थलों, जुलूस मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपील की कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने, जुलूस निर्धारित मार्ग से निकालने तथा कोई नई परंपरा शुरू न करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने और अफवाहों से बचने की भी हिदायत दी गई।
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सतत पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *