सम्भल में 200 बीघा झील पर चला बुलडोजर, अवैध कब्ज़े हटे – बीच की मज़ार भी प्रशासन ने हटवाई

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

सम्भल में 200 बीघा झील पर चला बुलडोजर, अवैध कब्ज़े हटे – बीच की मज़ार भी प्रशासन ने हटवाई

सम्भल जिले के सिरसी क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 200 बीघा सरकारी झील की भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराया। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान वर्षों से झील की जमीन पर किए गए कृषि कब्ज़ों को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पर्याप्त देखभाल न होने के कारण आसपास के किसानों ने झील की जमीन पर खेती शुरू कर दी थी। विगत वर्ष भी कब्ज़ा हटाने की कार्रवाई की गई थी और इस वर्ष दोबारा अभियान चलाकर अवैध कब्ज़ों को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान झील के बीच बनी एक मज़ार को भी प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार के मुताबिक मज़ार के संबंध में उनके न्यायालय में धारा 67 के तहत मामला विचाराधीन था। मज़ार की देखरेख करने वाले व्यक्ति की मृत्यु के बाद नया मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन किसी भी व्यक्ति ने अदालत में कोई आपत्ति दाखिल नहीं की। इसके बाद न्यायालय से बेदखली के आदेश पारित किए गए और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कब्ज़ा हटवा दिया। प्रशासन का कहना है कि झील का संरक्षण और जीर्णोद्धार क्षेत्र के पारिस्थितिकी संतुलन के लिए बेहद जरूरी है। अधिकारियों के अनुसार यदि झील का सही तरीके से विकास किया गया तो यह सम्भल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर साबित होगी।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *