संभल में रिटायर्ड शिक्षक की बेटी ने सुसाइड कियाः पिता दूध लेकर लौटे, 20 मिनट चिल्लाते रहे; पड़ोसियों ने मजदूर से गेट तुड़वाया

संभल में रिटायर्ड शिक्षक की बेटी ने सुसाइड कियाः पिता दूध लेकर लौटे, 20 मिनट चिल्लाते रहे; पड़ोसियों ने मजदूर से गेट तुड़वाया

संभल जिले के चंदौसी में एक रिटायर्ड शिक्षक की बेटी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता जब दूध लेने के बाद घर लौटे तो बेटी कमरे में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संभल जनपद के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी की है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय दीपिका सिंह के रूप में हुई है, जो मेहताब सिंह की बेटी थी। उनके पिता संभल के एक इंटर कॉलेज से मार्च 2026 में सेवानिवृत्त हुए हैं।
दीपिका के पिता दूध लेने के लिए घर से डेयरी गए थे। लगभग एक घंटे बाद जब वे लौटे, तो घर का मुख्य लोहे का गेट अंदर से बंद था। उन्होंने करीब 20 मिनट तक बेटी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।इसके बाद पिता ने पड़ोसियों को बुलाया और एक मजदूर की मदद से लोहे का गेट तोड़ा। अंदर जाने पर दीपिका के कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखने पर बेटी साड़ी के फंदे से पंखे पर लटकी हुई थी। बेटी को इस हालत में देखकर पिता बेहोश हो गए चंदौसी पुलिस को दी गई। सूचना सीओ चंदौसी दीपक तिवारी और थाना प्रभारी अनुज तोमर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद पिता से तहरीर ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ले में चर्चा है कि युवती बीए फाइनल में फेल होने के कारण तनाव में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।मृतका दीपिका तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ा भाई जयपुर और बहन दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। मां मीना देवी पिछले 10 दिन से अपने मायके जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के गांव गई हुई है। घर पर पिता-पुत्री रह रहे थे। युवती की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।सीओ चंदौसी दीपक तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टयता सुसाइड का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, फील्ड यूनिट में आकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है परिजनों के द्वारा भी सुसाइड करने की कोई ठोस वजह नहीं बताई गई है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *