मंडी समिति बहजोई के पास नाले में मिला अज्ञात शव, मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

मंडी समिति बहजोई के पास नाले में मिला अज्ञात शव, मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं

संभल/बहजोई। संभल जिले की मंडी समिति बहजोई क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब मंडी परिसर के पास बने नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सुबह लोगों की नजर जैसे ही नाले में पड़े शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर बहजोई कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाने में लग गई।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि मृतक शराब के नशे में रहा होगा और बरसात के दौरान नाले में गिर गया। लोगों का कहना है कि बारिश अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका, जिससे रात में उसकी मौत हो गई। वहीं कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मृतक क्षेत्र का रहने वाला नहीं लग रहा है, क्योंकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है और आसपास के लोग भी उसे पहचान नहीं पा रहे हैं।

पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से जरूरी नमूने और साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *